Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड से विकास कार्यों की समीक्षा की, निर्धारित समय में शत-प्रतिशत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत और निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया।
sonbhadra
7:10 PM, Feb 18, 2026
Share:


जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत और निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग और एलडीएम को प्राथमिकता के आधार पर योजना के लाभार्थियों की फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं पाया जाएगा और असंतुष्ट फीडबैक मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डी.सी. मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. एस.के. राय और जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



