ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district magistrate set up jan chaupal listened to the problems of the village

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने लगाया जन चौपाल, गांव की समस्याओं को सुना.

जुगैल में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने 'जन चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम भी चलाया गया। इस दौरान बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद थीं।समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

sonbhadra

7:25 PM, Dec 12, 2025

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने लगाया जन चौपाल, गांव की समस्याओं को सुना.
logo

चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्याओं को सुनना और उनका तत्काल निवारण करना- जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जुगैल में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने 'जन चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम भी चलाया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिजली विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी मौजूद थीं। जिलाधिकारी ने बताया कि जुगैल को विशेष रूप से चुना गया क्योंकि यह एक बड़ा गांव है। इसमें 12 टोलों में लगभग 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। भौगोलिक रूप से यह गांव चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। उन्होंने ग्राम प्रधान सुनीता यादव के सहयोग की सराहना की, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा सका। चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव की समस्याओं को सुनना और उनका तत्काल निवारण करना था। जिलाधिकारी ने नाली-खड़ंजा, मनरेगा के तहत आरसीसी रोड, चेक डैम, राशन वितरण, आंगनवाड़ी सेवाओं, सफाई कर्मियों के कार्यों और शौचालयों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रास्ते में कई अधूरे शौचालय देखे, जिनमें छत, दरवाजे या पानी की व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन

Img

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे सभी शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधूरे पड़े शौचालयों को तुरंत ठीक कराने पर जोर दिया और पूछा कि जिन शौचालयों का पैसा पहले ही मिल चुका है, उनकी मरम्मत के लिए धन कहां से आएगा। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाएं। उन्होंने 'ग्रीन पार्क' का अर्थ समझाते हुए कहा कि हर जगह हरे पेड़ लगाए जाएं और पेड़ों की कटान रोकी जाए। उन्होंने गांव में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर, जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में कम से कम चार बार अपना निःशुल्क चेकअप कराना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जांच करने और अधूरे आवासों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। जिनका आवास नहीं बना है, उनकी पात्रता के आधार पर नाम जोड़ने के लिए घर के सामने फोटो खींचने को कहा गया। मनरेगा के तहत जिनको काम नहीं मिल रहा है, उन्हें 100 दिन का काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.