मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district magistrate starts voter list revision campaign appeals for cooperation from citizens to make error free list

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू किया, त्रुटिरहित सूची बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील.

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण, 2026 के तहत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया।

sonbhadra

7:00 PM, Jan 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू किया, त्रुटिरहित सूची बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील.
logo

डीएम की छात्रों से अपील गांवों और मोहल्लों में लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय छपका राबर्ट्सगंज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण, 2026 के तहत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया।

Img

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत 6 जनवरी, 2026 से 6 फरवरी, 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

Img

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि कोई भी युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची से कट गया है या कोई युवा नागरिक 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है और उसका नाम सूची में नहीं है, तो वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने फॉर्म-6 भरकर जिलाधिकारी को सौंपे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सभी बी.एल.ओ. 11 जनवरी, 2026 को अपने बूथों पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाएंगे, जिससे लोग अपने नाम की जांच कर सकें।

Img

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने गांवों और मोहल्लों में भी लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.