Sonbhadra News: भाई-बहन से लूट और छेड़खानी की घटना से सहमा जिला, घटना की सूचना पर पहुंचे सांसद छोटेलाल खरवार.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको पॉइंट के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइक सवार भाई-बहन से लूट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। इलाज के लिए जा रहे इन भाई-बहन को मास्क लगाए अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। पुलिस ने कहा कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
sonbhadra
4:59 PM, Oct 9, 2025
Share:


सीओ सदर से वारदात के विषय में वार्ता करते रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको पॉइंट के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइक सवार भाई-बहन से लूट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। इलाज के लिए जा रहे इन भाई-बहन को मास्क लगाए अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद लूट लिए। पीड़ित भाई-बहन सड़क किनारे बाथरूम करने रुके थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ छेड़खानी की। किसी तरह वहां से बचकर निकले पीड़ितों ने टोल प्लाजा के पास पहुंचकर पुलिस और अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज से सपा सांसद छोटेलाल खरवार और साथ में अन्य लोग रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने सीओ से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित भाई ने बताया कि वह बाइक से सलखन से वापस आ रहा था। इको पॉइंट के आगे गाड़ी खड़ा करके पत्थर पर बैठ गया, सीस्टर बाथरूम करके जब वापस आई इस दौरान मुझे पीछे से छुड़ा लग गया। मास्क लगाए बदमाश आए और घेर लिए बहन चीखने लगी। पीड़ित की माने तो बदमाशों ने एक न सुनी और छिनैती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया उसे सभी बदमाशों का चेहरा अच्छी तरह से याद है। आरोपी जंगल से आए और जंगल की तरफ भाग गया। घटना के समय के लोकेशन के आधार पर जांच टीम जांच करे। पीड़ित ने कहा उसे इंसाफ चाहिए। घटना की सूचना पर तत्काल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा टोल प्लाजा के पास इको पॉइंट पर एक लड़की के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार किया गया। साथ में उसका भाई भी था उसको भी मारपीट किया गया और उसके साथ मोबाइल पैसा और गहना जो भी था वह लूट लिया गया है। इस सूचना पर मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका कोतवाली में आया हूं और कोतवाल और सीओ से बात हुई घटना को लेकर कि पीड़ित को नया मिलना चाहिए और हम लोग नया दिलवाएंगे।
मामले को लेकर सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि बीती रात अजीत पाल द्वारा एक सूचना दी गई थी, वह और उनकी सिस्टर सलखन की तरफ से रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे। लोढ़ी टोल प्लाजा से 600 मीटर पहले पहाड़ी के पास बाथरूम करने के लिए रुके इस बीच तीन-चार लोग पहाड़ी की तरफ से आए और इनका और उनकी सिस्टर का मोबाइल तथा पास में 10 हज़ार रुपये छीन करके चले गए। इनके द्वारा लिखित तहरीर तथा उनकी सिस्टर के बयान के आधार पर उचित धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत कर दिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मौके पर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सामान्य है।



