ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news divisional commissioner held a meeting with dgms mining department officials high level joint committee formed to investigate 37 closed mines

Sonbhadra News: मंडलायुक्त ने DGMS, खनन विभाग के अधिकारियों संग की बैठक, 37 बंद खदानों की जांच के लिए उच्च स्तरीय संयुक्त कमेटी गठित.

विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय) द्वारा बंद की गई 37 खदानों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया गया।

sonbhadra

7:35 PM, Dec 22, 2025

Share:

Sonbhadra News: मंडलायुक्त ने DGMS, खनन विभाग के अधिकारियों संग की बैठक, 37 बंद खदानों की जांच के लिए उच्च स्तरीय संयुक्त कमेटी गठित.
logo

आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय) द्वारा बंद की गई 37 खदानों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। आयुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इस जांच समिति में उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, वन विभाग, डीजीएमएस, खनन विभाग के अधिकारी और भू-वैज्ञानिक शामिल होंगे। बैठक के दौरान, खान सुरक्षा निदेशक, वाराणसी क्षेत्र ने उन खदानों को फिर से शुरू करने की कार्यवाही के संकेत दिए, जिन्होंने सरफेस प्लान और सुधारात्मक कार्य योजना प्रस्तुत कर दी है। मंडलायुक्त ने जनपद में लंबित 59 खनन क्षेत्रों को जल्द से जल्द विज्ञापित करने के निर्देश दिए। इनमें वन अनापत्ति के लिए लंबित 13 क्षेत्र, पत्थर और मोरम के 24 क्षेत्र (ईसी हेतु लंबित), और डीएसआर में 10 क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन

Img

इसका उद्देश्य आम जनता को गिट्टी और बालू जैसे उपखनिजों की आसान आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इस दौरान, मंडलायुक्त ने खान सुरक्षा निदेशक, वाराणसी क्षेत्र के साथ मिलकर खनन पट्टा धारकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंद की गई खदानों पर लगाए गए प्रतिबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने खनन पट्टा धारकों को संबोधित करते हुए कहा कि खदानों में केवल प्रशिक्षित व्यक्तियों को ही नियुक्त किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि डीजीएमएस के निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान के मालिक उपस्थित रहें, ताकि दिए गए सुझावों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, वन विभाग, खनिज विभाग, राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और खनन पट्टाधारक उपस्थित थे। विशिष्ट रूप से प्रभागीय कैमूर वन्य बिहार तापस मिहिर, प्रभागीय वनाधिकारी रॉबर्ट्सगंज, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा, प्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, खनन व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण सहित व्यावसायिकगण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.