Sonbhadra News: डीजे की धुन बनी काल: पिकअप से गिरा साउंड सिस्टम, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत.
बीजपुर के जरहां ग्राम पंचायत के अम्माडाँड़ टोले में पिकअप पर रखा साउंड सिस्टम अचानक गिर गया। हादसे में छोटू (13), पुत्र जमालु, गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। बीजपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
sonbhadra
8:18 PM, Apr 28, 2026
Share:


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहां ग्राम पंचायत के टोला अम्माडाँड़ में सोमवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान खुशियां मातम में बदल गईं। डीजे पर नाच-गाने के बीच पिकअप वाहन पर लदा साउंड सिस्टम अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्माडाँड़ टोले में एक पारिवारिक समारोह आयोजित था, जिसमें डीजे साउंड की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच पिकअप पर रखा साउंड सिस्टम असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हादसे में छोटू (13 वर्ष), पुत्र जमालु, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।



