मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm b n reading of voter list in the presence of officials including singh special revision campaign intensified

Sonbhadra News: डीएम बी.एन. सिंह सहित अधिकारियों की मौजूदगी में मतदाता सूची का वाचन, विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज.

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा मतदाता सूची का ड्राफ्ट पढ़कर सुनाया गया। यह वाचन जनसामान्य और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपस्थिति में किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने अभियान के तहत विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के राजा महेश इंटर कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण किया।

sonbhadra

6:02 PM, Feb 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएम बी.एन. सिंह सहित अधिकारियों की मौजूदगी में मतदाता सूची का वाचन, विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज.
logo

जनसामान्य के अवलोकन के लिए आलेख्य मतदाता सूची की पीडीएफ अपलोड

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा मतदाता सूची का ड्राफ्ट पढ़कर सुनाया गया। यह वाचन जनसामान्य और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान मतदाताओं से सूची को ध्यान से सुनने का आग्रह किया गया ताकि सही मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एन. सिंह ने अभियान के तहत विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के राजा महेश इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 21, 22, 23, 24, 25 और 26 का निरीक्षण किया। उनके भ्रमण के दौरान भी बीएलओ द्वारा जनसामान्य और बीएलए के समक्ष आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन किया जा रहा था। जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ ने अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम के दौरान, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) ने प्रत्येक मतदेय स्थल पर फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8 और घोषणापत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की। जिन मतदाताओं के नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। जनसामान्य के अवलोकन के लिए आलेख्य मतदाता सूची की पीडीएफ जनपद की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। यदि मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है, तो संबंधित मतदाता पूर्ण विवरण भरकर और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। मतदाताओं को यह भी सूचित किया गया कि यदि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, दावा अथवा आपत्ति हो, तो वे निर्धारित प्रपत्रों पर संबंधित बीएलओ को अवगत करा सकते हैं। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर कार्यों की समीक्षा की गई। नामित अधिकारियों ने विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया, इस दौरान जनसामान्य और बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा भी निरीक्षण किया गया और उनकी उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में बनाए गए बूथों पर सूची का वाचन कराया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.