ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm became emotional after seeing disabled wife on husband s shoulder motorized tricycle was immediately made available

Sonbhadra News: दिव्यांग पत्नी को पति के कंधे पर देख डीएम हुए भावुक, तत्काल उपलब्ध कराई गईं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल.

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक दंपति को तत्काल सहायता मिली। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अपनी दिव्यांग पत्नी को कंधे पर लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को देखकर तुरंत मदद का निर्देश दिया। डीएम के आदेश पर हीरामणि को मौके पर ही एक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

sonbhadra

7:39 PM, Jan 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: दिव्यांग पत्नी को पति के कंधे पर देख डीएम हुए भावुक, तत्काल उपलब्ध कराई गईं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल.
logo

सहायता पाकर से दीनबंधु और उनकी पत्नी ने डीएम का आभार व्यक्त किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक दंपति को तत्काल सहायता मिली। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अपनी दिव्यांग पत्नी को कंधे पर लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को देखकर तुरंत मदद का निर्देश दिया। बता दे कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम चल रहा था। दीनबंधु अपनी पत्नी हीरामणि को अपने कंधों पर बैठाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। हीरामणि के दोनों पैर कटे हुए थे, जिससे उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने इस स्थिति को देखते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को महिला के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

Img

डीएम के आदेश पर हीरामणि को मौके पर ही एक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं उन्हें कंबल और अंगवस्त्रम भी भेंट किए। इस सहायता से दीनबंधु और उनकी पत्नी ने आभार व्यक्त किया। दीनबंधु ने कहा कि उन्हें ऐसी मदद की उम्मीद नहीं थी। दंपति ने प्रशासन की संवेदनशीलता की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र और असहाय व्यक्ति की मदद करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी पात्र दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.