Sonbhadra News: अमवार पेयजल योजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जून तक हर घर जलापूर्ति के निर्देश.
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दुद्धी क्षेत्र स्थित अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जून माह तक हर घर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रतिदिन 250 घरों में पाइपलाइन कनेक्शन देने का लक्ष्य तय करते हुए कार्य में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने को कहा।
sonbhadra
7:48 PM, May 15, 2026
Share:


जून माह तक हर घर जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाये- जिलाधिकारी चर्चित गौड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दुद्धी क्षेत्र स्थित अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जून माह तक प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कनहर डैम से पानी उठाकर कुल 54 गांवों में जलापूर्ति की जानी है। वर्तमान में अमवार, बाघाडू, दिघुल, देवपुरा, टेड़ा और जामापानी समेत 6 गांवों में नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम दिघुल के प्रधान से फोन पर बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली। प्रधान ने बताया कि गांव के लगभग 60 प्रतिशत घरों में अब तक पाइपलाइन कनेक्शन नहीं हो सका है और कई घरों तक नियमित पानी भी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रतिदिन कम से कम 250 घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य तय करते हुए 250 मैनपावर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने और प्रतिदिन जीओ टैगिंग के साथ प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि जलापूर्ति बाधित होने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
