Sonbhadra News: डीएम ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, गणना प्रपत्र भरने व भरे गए गणना प्रपत्रों का लिया जायजा.
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान, 2026 के तहत राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के नाम फीडिंग, गणना प्रपत्रों के वितरण और एकत्रित करने की प्रगति का जायजा लिया।
sonbhadradmsonbhadra
7:14 PM, Nov 25, 2025
Share:


जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से एस.आई.आर. प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान, 2026 के तहत राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के नाम फीडिंग, गणना प्रपत्रों के वितरण और एकत्रित करने की प्रगति का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने जनपद के प्रत्येक मतदाता से अपील की है कि वे स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र को सही ढंग से भरकर हस्ताक्षर करें।
विज्ञापन
इन प्रपत्रों को जल्द से जल्द अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध करा दें। गणना प्रपत्र भरने में किसी भी कठिनाई के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2003 में तैयार मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का विवरण खोजने के लिए मतदाता वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर जा सकते हैं। वहां 'Search Your Name in Last SIR' पर क्लिक करके 'Search by Elector Details VSc' टैब के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से एस.आई.आर. प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेने और बीएलओ का सहयोग करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने एस.आई.आर. से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे समस्त गांवों के मजरों और नगरीय क्षेत्रों के मोहल्लों, कॉलोनियों तथा बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक मतदाता को गणना पत्र अवश्य उपलब्ध कराएं। साथ ही, मतदाता के हस्ताक्षरयुक्त एक प्रति बीएलओ को वापस प्राप्त की जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



