ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm gaur s strictness famous on corruption charges survey officers immediately suspended

Sonbhadra News: भ्रष्टाचार के आरोप पर डीएम चर्चित गौड़ की सख्ती, सर्वे कानूनगो तत्काल निलंबित.

पैसा लेने का वीडियो सामने आने के बाद डीएम चर्चित गौड़ ने ओबरा तहसील के सर्वे कानूनगो सूबेदार सिंह को निलंबित कर दिया। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए मामले की विस्तृत जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी गई। निलंबित कर्मचारी को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है।

sonbhadra

2:22 PM, Oct 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: भ्रष्टाचार के आरोप पर डीएम चर्चित गौड़ की सख्ती, सर्वे कानूनगो तत्काल निलंबित.
logo

ओबरा तहसील में पैसा लेने के मामले में कार्रवाई, कथित लेनदेन का दृश्य और डीएम चर्चित गौड़ की तस्वीर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने ओबरा तहसील के सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई एक व्यक्ति से पैसा लिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद की गई है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित किया। निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना निलंबित कर्मचारी को अनुपस्थित रहने की अनुमति नहीं होगी। वहीं मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी मामले से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की नियमानुसार जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है कि मामले में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.