ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm gave motorized tricycle to two disabled people student got a bicycle

Sonbhadra News: डीएम ने दो दिव्यांगजनों को दी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, छात्रा को मिली साइकिल.

जनसुनवाई में डीएम चर्चित गौड़ ने सीएसआर फंड से दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से दोनों लाभार्थियों के आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। वहीं, रघुकुल अकादमी चतरा की छात्रा अनन्या पांडेय को शिक्षा की राह आसान बनाने के लिए साइकिल दी गई।

sonbhadra

7:47 PM, Sep 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएम ने दो दिव्यांगजनों को दी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, छात्रा को मिली साइकिल.
logo

जनसुनवाई में डीएम चर्चित गौड़ ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और छात्रा को साइकिल प्रदान कर आत्मनिर्भरता व शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें आवागमन में सहूलियत प्रदान करने के लिए सीएसआर फंड से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। ग्राम तिरनाही, बिच्छी, रॉबर्ट्सगंज निवासी दीपक पुत्र राजू और ग्राम मारकुंडी, रॉबर्ट्सगंज निवासी शशि पुत्र नान्हू को जिलाधिकारी ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। दोनों लाभार्थी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह सुविधा उनके दैनिक आवागमन को आसान बनाने के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी सहायक होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ाने और दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में ग्राम कैथी निवासी अनन्या पांडेय पुत्री महेश देव पांडेय, जो रघुकुल अकादमी, चतरा की छात्रा हैं, को भी जिलाधिकारी ने साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी नजर आई। जिलाधिकारी ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन की इस पहल से दिव्यांगजनों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ छात्रा की शिक्षा की राह भी आसान हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.