Sonbhadra News: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश.
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में खराब फीडबैक मिलने पर कई विभागों के अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
sonbhadra
8:05 PM, Mar 24, 2026
Share:


निस्तारण में लापरवाही और असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, नगरीय विभाग, विद्युत पिपरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी एवं ज्येष्ठ खान अधिकारी के वेतन पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान हेतु मौके पर जाकर जांच करें, शिकायतकर्ता से फीडबैक लें और कार्यवाही से संबंधित जीपीएस फोटो पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल पर लॉगिन कर शिकायतों की समीक्षा करें और अंतिम दिन निस्तारण करने की प्रवृत्ति से बचें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
