ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm inspected acc grading unit instructions to improve systems

Sonbhadra News: एसीसी ग्रेडिंग यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश.

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सलाई बनवा स्थित एसीसी ग्रेडिंग यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए। टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। सड़क किनारे लगे विद्युत खंभों को हटाने के लिए विभागों को निर्देशित किया गया। परिसर के आसपास वृक्षारोपण कराने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।

sonbhadra

7:26 PM, Apr 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: एसीसी ग्रेडिंग यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश.
logo

जिलाधिकारी ने परिसर के आसपास वृक्षारोपण कराने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

जनपद के सलाई बनवा स्थित एसीसी सीमेंट ग्रेडिंग यूनिट का मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराते हुए कार्य में किसी प्रकार की देरी न होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे लगे विद्युत खंभों को हटाने के कार्य को भी प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए, ताकि सड़क निर्माण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यूनिट परिसर और उसके आसपास वृक्षारोपण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में हरित वातावरण बनाए रखना बेहद आवश्यक है, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि वन विभाग से संबंधित जो भी औपचारिकताएं लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.