ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm inspected for permanent solution to the problem of waterlogging in imarti colony

Sonbhadra News: इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण.

डीएम चर्चित गौड़ ने नगर पालिका क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पांच टीमें लगाकर नियमित सफाई और जियो-टैग फोटो उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

sonbhadra

6:21 PM, May 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों के साथ वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित नाले का निरीक्षण किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नगर पालिका क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और इमरती कॉलोनी में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई युद्धस्तर पर कराई जाए। उन्होंने साफ कहा कि सफाई कार्य में कम से कम पांच टीमें लगाई जाएं, ताकि कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके।

विज्ञापन

Img

साथ ही उन्होंने प्रतिदिन नाले की सफाई से संबंधित जियो-टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, जिससे कार्य की नियमित निगरानी की जा सके। डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार को भी निर्देशित किया कि नगर पालिका की टीम को सक्रिय रूप से सफाई कार्य में लगाया जाए और पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने इमरती कॉलोनी के पास जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान हेतु कराए जा रहे सर्वे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि बरसात से पहले समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता एवं नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.