ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm inspected polling stations on mahashivratri appealed to voters to fill form 6

Sonbhadra News: डीएम ने महाशिवरात्रि पर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील.

जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने महाशिवरात्रि के दिन भी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राबर्ट्सगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के बूथों का जायजा लिया।

sonbhadra

4:18 PM, Feb 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएम ने महाशिवरात्रि पर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील.
logo

बीएलओ को नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई समय पर पूरी करने का डीएम ने दिया निर्देश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने महाशिवरात्रि के दिन भी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राबर्ट्सगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के बूथों का जायजा लिया। कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या-49, 50 व 51 में जिलाधिकारी ने ई.आर.ओ. द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि 'नो मैपिंग' वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, वे निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, ताकि सुनवाई प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इसके बाद, जिलाधिकारी ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान से संबंधित मतदाता सूची के अभिलेखों, नोटिस वितरण और सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि 'नो मैपिंग' वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, जिनकी सुनवाई संबंधित बूथों पर निर्धारित तिथियों में ई.आर.ओ. द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से निर्धारित बूथ पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट या त्रुटिपूर्ण हैं, वे भी बूथ स्तर पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, ए.आर. को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित सिंह और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.