मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm is strict on illegal mining laxity or negligence of officials on illegal mining will not be tolerated

Sonbhadra News: अवैध खनन पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर अधिकारियों की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं.

जनपद में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें खनन, पुलिस, वन और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्द

sonbhadra

7:46 PM, Feb 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: अवैध खनन पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर अधिकारियों की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं.
logo

डीएम ने कहा लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, विभागों को दिए निर्देश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें खनन, पुलिस, वन और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध खनन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को नदियों के जल क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने और अवैध खनन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह, वन विभाग को वन क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अवैध खनिज परिवहन पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना वैध प्रपत्रों के खनिज ढोने वाले वाहनों पर तत्काल जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाए। नंबर प्लेट बदलकर परिवहन करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, जनपद में संचालित आरा मशीनों के वैध लाइसेंस की सूची उपलब्ध कराने और अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, डीएफओ रॉबर्ट्सगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.