ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm keeps a close eye on duddhi s projects special emphasis on quality and safety

Sonbhadra News: दुद्धी की परियोजनाओं पर डीएम की पैनी नजर, गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर.

दुद्धी दौरे पर पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ आवासीय परिसर, जीजीआईसी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सर्वोदय विद्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल और निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। डीएम ने बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, छात्रावासों की स्वच्छता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

sonbhadra

7:27 PM, Aug 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी की परियोजनाओं पर डीएम की पैनी नजर, गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष जोर.
logo

दुद्धी दौरे के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ दुद्धी क्षेत्र की विभिन्न निर्माणाधीन एवं संचालित सरकारी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और समयबद्ध प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण कार्यों में लापरवाही या मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण की शुरुआत तहसील दुद्धी स्थित आवासीय परिसर से हुई। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का तत्काल एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, दुद्धी में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि सितंबर माह तक सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की जांच करते हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं के खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए परिसर में खाली स्थान पर बैडमिंटन कोर्ट विकसित कराने को कहा। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं ट्रांजिट हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर ट्रांजिट हॉस्टल को हैंडओवर कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और छात्रों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिलाधिकारी ने भाऊराव देवरस महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि हेलीपैड का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.