मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm s big action on private hospitals two hospitals seized one s ot closed

Sonbhadra News: निजी अस्पतालों पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल सीज, एक की ओटी बंद.

सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर निजी अस्पतालों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर क्रीघा हॉस्पिटल और दुर्गा पॉली क्लिनिक को सीज कर दिया गया। जीवनदीप हॉस्पिटल की ओटी भी सीज की गई है। सहारा हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना से डी-पैनल करने की संस्तुति शासन को भेजी जा रही है।

sonbhadra

7:32 PM, Jun 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: निजी अस्पतालों पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल सीज, एक की ओटी बंद.
logo

अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल सीज करते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि एक अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को बंद कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर, उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज और क्षेत्राधिकारी रॉबर्ट्सगंज की संयुक्त टीम ने विभिन्न निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय अभिलेखों, चिकित्सकों की उपलब्धता और निर्धारित मानकों का परीक्षण किया। जांच में छपका स्थित पंचशील हॉस्पिटल और उरमौरा स्थित बनारस पॉली क्लिनिक में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान पन्नूगंज रोड स्थित क्रीघा हॉस्पिटल में चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

विज्ञापन

Img

इसके अतिरिक्त, कम्हारी स्थित जीवनदीप हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से संबंधित आवश्यक नोट्स भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर प्रशासन ने अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर को सीज करने की कार्रवाई की। बभनौली स्थित सहारा हॉस्पिटल में भी मरीजों के चिकित्सकीय अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इस अनियमितता के मद्देनजर, अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना से डी-पैनल किए जाने की संस्तुति शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। वहीं, दुर्गा पॉली क्लिनिक में लगातार दूसरी बार चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर क्लिनिक को सीज कर दिया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, नियमों की अनदेखी या मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण जारी रखने और मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.