मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm s surprise inspection in medical college lodhi instructions to improve the arrangements

Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को बेहतर करने और मरीजों को दवा व उपचार समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से फोन पर बात कर ब्लड जांच रिपोर्ट की जानकारी ली।

sonbhadra

7:17 PM, Apr 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश.
logo

जिलाधिकारी साफ-सफाई, बिजली और इलाज व्यवस्था पर सख्ती, मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था की विस्तृत जानकारी संबंधित चिकित्सकों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने और इलाज प्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को निर्देशित करते हुए मेडिकल कॉलेज में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए नया विद्युत फीडर तैयार किया गया है, जो जल्द ही शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टरों की कमी की समस्या भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उच्च स्तर पर पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द स्टाफ की कमी दूर की जा सके। डीएम ने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी मरीजों को शासन की मंशा के अनुरूप निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी मरीज को इलाज में अनावश्यक परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूजा यादव नामक मरीज के परिजन से मोबाइल पर वार्ता कर ब्लड जांच रिपोर्ट समय से मिलने की जानकारी ली, जिस पर परिजन ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके अलावा उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज राय, प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर, सीएमएस डॉ. डी.के. सिंह सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.