मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm s surprise inspection of famous gond strict instructions on quality and timeliness in development works

Sonbhadra News: डीएम चर्चित गोंड का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर सख्त निर्देश.

जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। नगर पंचायत पेयजल योजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता जांची गई। बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने का आदेश। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

sonbhadra

5:44 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएम चर्चित गोंड का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर सख्त निर्देश.
logo

बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने का आदेश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र.

जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना, राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती तथा कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कलवारी- रॉबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का थर्ड पार्टी से जांच भी कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि घोरावल नगर पंचायत की पेयजल पुनर्गठन योजना को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलवारी-रॉबर्ट्सगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए डीएम ने बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर ही सड़क निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की मात्रा का सत्यापन कराया गया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण इस प्रकार किया जाए कि आवागमन सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ हो, जिससे आम जनता को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली और कार्यों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल निगम (शहरी एवं ग्रामीण) के अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.