ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm sp heard the complaints of the complainants in karma police station

Sonbhadra News: डीएम-एसपी ने करमा थाने में फरियादियों की सुनी शिकायतें.

करमा थाने में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिले में पुलिस विभाग की 14 नई शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि राजस्व के मामलों में 133 के निस्तारण की जानकारी दी गई।

sonbhadra

5:02 PM, Sep 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएम-एसपी ने करमा थाने में फरियादियों की सुनी शिकायतें.
logo

करमा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना करमा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और फरियादियों को समय पर न्याय दिलाना प्राथमिकता है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने थाना चोपन और थाना अनपरा में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं, जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने थानों पर मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतों से रूबरू हुए। समाधान दिवस में प्राप्त कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा गया कि भूमि विवादों के मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समाधान हो सके। पुलिस विभाग के अनुसार, पूर्व से 10 प्रार्थना पत्र लंबित थे, जबकि शनिवार को 14 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 232 प्रार्थना पत्र पूर्व से लंबित थे। शनिवार को 71 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्व विभाग के 133 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनशिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.