मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm sp inspected the preparations for shravan month special lighting arrangements will be made on kanwar marg

Sonbhadra News: श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, कांवड़ मार्ग पर होगी विशेष लाइटिंग व्यवस्था.

आगामी श्रावण मास को देखते हुए डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने विजयगढ़ दुर्ग व रामसरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर तक लाइटिंग, साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, रात्रिकालीन गश्त और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

sonbhadra

5:33 PM, Jul 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, कांवड़ मार्ग पर होगी विशेष लाइटिंग व्यवस्था.
logo

श्रावण मास की तैयारियों का जायजा लेते डीएम चर्चित गौड़ व एसपी अभिषेक वर्मा, विजयगढ़ दुर्ग-रामसरोवर में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग और रामसरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को विजयगढ़ दुर्ग के प्रवेश द्वार की मरम्मत शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए।

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को विजयगढ़ दुर्ग की सीढ़ियों से रामसरोवर तक साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि रामसरोवर से कांवड़ियों के लौटने वाले लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर समुचित लाइटिंग की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात्रि में भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

Img

सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि विजयगढ़ दुर्ग, रामसरोवर और पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी, रात्रिकालीन गश्त और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी नमित शरण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पुलिस विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.