मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm sp took stock of the preparations for kanwar yatra in shivdwar expressed displeasure over the dirt

Sonbhadra News: शिवद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिवद्वार मंदिर पहुंचकर श्रावण मास में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा शिविर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं शाहगंज बाजार में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई और नाला निर्माण में सुधार के निर्देश दिए।

sonbhadra

6:13 PM, Aug 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: शिवद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंदगी पर जताई नाराजगी.
logo

शिवद्वार मंदिर और शाहगंज बाजार का निरीक्षण करते डीएम चर्चित गौड़ व एसपी अभिषेक वर्मा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

श्रावण मास में शिवद्वार मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिवद्वार मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर और मेले में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और नगर पंचायत घोरावल के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज बाजार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर गंदगी और कीचड़ मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल सफाई अभियान चलाने और सड़क किनारे बन रहे नाले के निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मार्गों से कांवड़िए और श्रद्धालु गुजर रहे हैं, वहां स्वच्छता, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.