ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm strict on prompt disposal of revenue claims warns of action against negligence

Sonbhadra News: राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना और लंबित राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर दो दिन पर कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

sonbhadra

7:37 PM, Jul 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण पर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व वादों की समीक्षा की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों तथा विभिन्न लंबित राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय और राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंश निर्धारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्रकरणों तथा राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उन्हें समय पर न्याय मिले। इसके लिए सभी राजस्व अधिकारियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक दो दिन पर की जाएगी। यदि किसी अधिकारी के स्तर पर शिथिलता, लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण आमजन के विश्वास को मजबूत करता है। इसलिए सभी अधिकारी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और लंबित प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में राजस्व कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर राहत मिल सके और आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.