ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dm took immediate cognizance of the student s problem in the public hearing made her journey to school easier by providing her a bicycle

Sonbhadra News: जनसुनवाई में छात्रा की समस्या पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, साइकिल दिलाकर आसान किया स्कूल का सफर.

जनसुनवाई में संडा गांव निवासी रामनारायण ने अपनी नातिन संध्या की समस्या जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के सामने रखी। कक्षा 7 की छात्रा संध्या का स्कूल घर से करीब 8 किलोमीटर दूर होने के कारण वह रोज पैदल आने-जाने को मजबूर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और आवागमन की सुविधा न होने से छात्रा को काफी परेशानी होती थी।

sonbhadra

7:16 PM, Aug 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: जनसुनवाई में छात्रा की समस्या पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, साइकिल दिलाकर आसान किया स्कूल का सफर.
logo

जनसुनवाई में छात्रा संध्या को साइकिल मिलने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के साथ छात्रा और उनके नाना रामनारायण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जनसुनवाई के दौरान चतरा विकासखंड के संडा गांव निवासी रामनारायण ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष अपनी नातिन संध्या की समस्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन संध्या कक्षा 7 की छात्रा है और हरे कृष्णा कुशवाहा इंटरमीडिएट कॉलेज चतरा में पढ़ती है। विद्यालय उनके घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर है। आवागमन की समुचित व्यवस्था न होने और परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण संध्या को प्रतिदिन पैदल ही स्कूल आना-जाना पड़ता था, जिससे उसे काफी परेशानी होती थी। जिलाधिकारी ने छात्रा की समस्या और आवागमन की लचर व्यवस्था को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संध्या को साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पहल से छात्रा के विद्यालय आने-जाने की समस्या का समाधान हो गया। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साइकिल मिलने पर रामनारायण और उनकी नातिन संध्या ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जिला प्रशासन बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के लिए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.