मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news domestic dispute between father and son took bloody form painful death of 52 year old father srinath

Sonbhadra News: पिता-पुत्र के घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, 52 वर्षीय पिता श्रीनाथ की दर्दनाक मौत.

पकरी गांव निवासी श्रीनाथ और उनके पुत्र सोनू के बीच रविवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर सोनू ने अपने पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

sonbhadra

4:08 PM, Jun 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिता-पुत्र के घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, 52 वर्षीय पिता श्रीनाथ की दर्दनाक मौत.
logo

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव का मामला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में रविवार देर रात एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बेटे के कथित हमले से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकरी गांव निवासी 52 वर्षीय श्रीनाथ और उनके 25 वर्षीय पुत्र सोनू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सोनू ने अपने पिता श्रीनाथ के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से श्रीनाथ मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन घायल श्रीनाथ को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सतेंद्र ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। वहीं आरोपी पुत्र सोनू को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.