मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news domestic dispute took a horrifying form husband killed his wife

Sonbhadra News: घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की हत्या की.

बीजपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति द्वारा लोहे की रॉड से प्रहार किए जाने से पत्नी की मौत हो गई। घटना ग्राम महुआबारी की है, जहां कन्हैया (पुत्र केवल राम, निवासी म्योरपुर) अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ ससुराल में रह रहा था। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

10:32 AM, Mar 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी की हत्या की.
logo

विवाद की वजह मोबाइल फोन का उपयोग परिजनों ने बताया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

जनपद के बीजपुर थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें पति द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम महुआबारी की है, जहां कन्हैया (पुत्र केवल राम, निवासी म्योरपुर) अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ ससुराल में रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 और 25 मार्च की मध्य रात्रि करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह मोबाइल फोन का उपयोग था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बढ़ गया कि कन्हैया ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से पत्नी सुमन देवी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत एनटीपीसी स्थित धनवंतरी अस्पताल, बीजपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतका की भतीजी आरती ने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने व्यक्तिगत मामला बताते हुए किसी की नहीं सुनी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बीजपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कन्हैया को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि घटना के संबंध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। यह घटना एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर संकेत करती है, जहां छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रूप लेकर गंभीर घटनाएं सामने आ रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.