ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dominance of children of barvatola nyaya panchayat in block level sports competition

Sonbhadra News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बरवाटोला न्याय पंचायत के बच्चों का दबदबा.

बभनी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बरवाटोला न्याय पंचायत के बच्चों का दबदबा रहा। पीटी प्रदर्शन, जूनियर बालक कबड्डी और उच्च प्राथमिक बालिका कबड्डी में बरवाटोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

sonbhadra

7:36 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बरवाटोला न्याय पंचायत के बच्चों का दबदबा.
logo

बभनी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने कबड्डी में दिखाया दमखम, विजेताओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता में बरवाटोला न्याय पंचायत के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार को डीजी इंटर कॉलेज बभनी के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता में ब्लॉक की पांच न्याय पंचायतों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद और अंत्याक्षरी सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। पीटी प्रदर्शन में बरवाटोला न्याय पंचायत ने प्रथम, बभनी ने द्वितीय और करकच्छी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में चैनपुर की टीम विजेता और कोरची की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालक कबड्डी में बरवाटोला ने प्रथम और कोरची ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक बालिका कबड्डी में भी बरवाटोला की टीम विजेता रही, जबकि करकच्छी की टीम उपविजेता बनी। इसके अलावा प्राथमिक बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ तथा जूनियर वर्ग की 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित श्रुतिलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार और अनुजा सिंह ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, शिवकुमार, चंद्रजीत सिंह, संतोष कुमार, चंद्रशेखर सिंह, वैदेही पांडेय, रविंद्र नारायण, नंदलाल पांडेय, सचिन कुमार और संदीप कुमार सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.