ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dominance of middle class in the sports competition of barwatola nyaya panchayat achieved first position in many events

Sonbhadra News: बरवाटोला न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में मझौली का दबदबा, कई स्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान.

बिछियारी कम्पोजिट विद्यालय परिसर में बुधवार को बरवाटोला न्याय पंचायत की बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय मझौली के बच्चों ने कबड्डी, खो-खो और पीटी प्रदर्शन सहित कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

sonbhadra

6:22 PM, Oct 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: बरवाटोला न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में मझौली का दबदबा, कई स्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान.
logo

बरवाटोला न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र-छात्राएं, विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि और उत्साह बढ़ाते शिक्षक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

न्याय पंचायत बरवाटोला की बाल क्रीड़ा एवं खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय बिछियारी के प्रांगण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय मझौली के बच्चों का दबदबा रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो और पीटी प्रदर्शन सहित कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरपी चंद्रशेखर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर और बैज लगाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद और अंत्याक्षरी सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पीटी प्रदर्शन में कम्पोजिट विद्यालय मझौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका कबड्डी में जिगनहवां की टीम विजेता रही, जबकि मझौली की टीम उपविजेता बनी। प्राथमिक बालक कबड्डी में मझौली ने प्रथम और भंवर विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, उच्च प्राथमिक बालक कबड्डी में मझौली की टीम विजेता तथा बिछियारी की टीम उपविजेता रही। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक खो-खो प्रतियोगिता में मझौली विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिगनहवां की टीम दूसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक बालिका खो-खो में भी मझौली की छात्राओं ने बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में महुआदोहर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रामबाबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चक चपकी के विवेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विजेता प्रतिभागियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मझौली विद्यालय के बच्चों की शानदार उपलब्धि पर शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अरविंद कुमार, अजीत कुमार, आलोक कुमार, संतोष कुमार यादव, वैदेही पांडेय, मुनेश्वर प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार, श्यामचरण, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार और अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल प्रभारी संदीप सिंह ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.