मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dream of life shattered in front of husband s eyes wife died in a road accident

Sonbhadra News: पति की आंखों के सामने टूटा जीवन का सपना, सड़क हादसे में पत्नी की मौत.

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहित दंपत्ति हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 20 वर्षीय सुखवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति 24 वर्षीय सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गुरमुरा स्थित मायके जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुखवंती को मृत घोषित कर दिया।

sonbhadra

8:07 PM, Jul 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: पति की आंखों के सामने टूटा जीवन का सपना, सड़क हादसे में पत्नी की मौत.
logo

सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में उसके शव से लिपटकर बिलखता पति, ढांढस बंधाती पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें


Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ तिराहे के समीप बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अस्पताल में पत्नी के शव से लिपटकर बिलखते पति को देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। दो वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधे इस दंपत्ति की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, बैरखड़ निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार अपनी 20 वर्षीय पत्नी सुखवंती देवी को बाइक से गुरमुरा स्थित उनके मायके किसी पारिवारिक कार्यक्रम में छोड़ने जा रहे थे। दुद्धी कोतवाली से करीब 500 मीटर पहले रजखड़ तिराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में सुखवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह और कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने जांच के बाद सुखवंती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनील कुमार का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Img

पत्नी की मौत की खबर सुनते ही सुनील कुमार पूरी तरह टूट गए। वह अस्पताल में पत्नी के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे और उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुए। परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार पत्नी का नाम लेकर विलाप करते रहे। इस मार्मिक दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। परिजनों ने बताया कि सुनील और सुखवंती का विवाह करीब दो वर्ष पहले हुआ था। दोनों का वैवाहिक जीवन अभी शुरू ही हुआ था कि इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस ने दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़कर कब्जे में ले लिया है। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। यह हादसा पूरे दुद्धी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.