ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news drugs of more than 2 crores were destroyed control of hemp and heroin continues under operation clean

Sonbhadra News: 2 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ किये गये नष्ट, 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत गांजा और हेरोइन का विनष्टीकरण जारी.

'ऑपरेशन क्लीन' अभियान के तहत 2 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक के अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में म्योरपुर और पिपरी थाना क्षेत्रों से जब्त गांजा और हेरोइन का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।

sonbhadra

4:18 PM, Oct 4, 2025

Share:

Sonbhadra News: 2 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ किये गये नष्ट, 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत गांजा और हेरोइन का विनष्टीकरण जारी.
logo

विनष्टीकरण मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट: डाला सीमेंट वर्क्स), डाला में किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

'ऑपरेशन क्लीन' अभियान के तहत 2 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक के अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में म्योरपुर और पिपरी थाना क्षेत्रों से जब्त गांजा और हेरोइन का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया।

Img

यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) और नारकोटिक्स सेल सोनभद्र के समन्वय से संपन्न हुई। विनष्ट किए गए मादक पदार्थों में म्योरपुर और पिपरी थानों में दर्ज कुल 62 अभियोगों से संबंधित 758 किलोग्राम 864 ग्राम गांजा शामिल था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 89 लाख 71 हजार 600 रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, 10 अभियोगों में जब्त 117.5 ग्राम हेरोइन भी नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख 50 हजार रुपये थी।

कुल जब्त और विनष्ट किए गए मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 2 करोड़ 13 लाख 21 हजार 600 रुपये रहा। इन मादक पदार्थों का विनष्टीकरण मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट: डाला सीमेंट वर्क्स), डाला में किया गया। यह पूरी प्रक्रिया श्री देवेंद्र तिवारी (मैनेजर) और कैप्टन रोहित की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।

Img

इस विनष्टीकरण कार्यवाही के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें थाना पिपरी के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर, थाना म्योरपुर के थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे और नारकोटिक्स सेल प्रभारी श्री रामनगीना प्रधान शामिल थे।

Img

यह कार्रवाई जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और न्यायालय के निर्देशों के तहत पूरी पारदर्शिता, कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की गई। 'ऑपरेशन क्लीन' अभियान के अंतर्गत यह कदम जनपद को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.