मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news drunk girl creates ruckus on the road video goes viral

Sonbhadra News: नशे में धुत युवती का सड़क पर हंगामा!, वीडियो वायरल.

अनपरा थाना के डिबुलगंज क्षेत्र में नशे में धुत युवती ने सड़क पर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में सवार युवक और युवती रेनुकूट से अनपरा जा रहे थे, तभी उनकी कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों सुरक्षित रहे, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद युवती ने मौके पर हंगामा किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

9:55 AM, Mar 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: नशे में धुत युवती का सड़क पर हंगामा!, वीडियो वायरल.
logo

वीडियो बनाने पर युवती लोगों पर भड़की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के पास बीती रात नशे की हालत में एक युवती द्वारा सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्विफ्ट कार में सवार युवक और युवती रेनुकूट से अनपरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे और वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था। इसी दौरान डिबुलगंज के समीप उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में दोनों सवार बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कार सवार और स्थानीय लोगों मे तू तू में के बाद लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, वीडियो बनता देख युवती और भड़क गईं और नाराज होकर युवती ने बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। लगातार राहगीरों से बहस के बाद स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। युवती के हंगामे के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही की रफ्तार धीमी पड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को लेकर थाने चली गईं, जहां उनसे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक मध्य प्रदेश के सासन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन चालक शराब के नशे में था या नहीं। आवश्यक कार्रवाई के लिए मेडिकल परीक्षण भी कराया जा सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.