मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news drunken groom fell during jaymala bride refused to marry agreement on return of rs 3 lakh

Sonbhadra News: नशे में धुत दूल्हा जयमाला के दौरान गिरा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, 3 लाख वापसी पर समझौता.

म्योरपुर थाना क्षेत्र में जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक लड़खड़ाकर मंच पर गिर गया।.जांच में पता चला कि वह शराब के नशे में धुत था और बदतमीजी करने लगा। दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार करते हुए साफ मना कर दिया।.दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा तो पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई। आखिरकार 3 लाख रुपये लौटाने के समझौते के बाद बारात बिना शादी लौट गई।

sonbhadra

9:53 PM, Apr 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: नशे में धुत दूल्हा जयमाला के दौरान गिरा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, 3 लाख वापसी पर समझौता.
logo

परिवार ने भी दुल्हन के फैसले का किया समर्थन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हा नशे की हालत में मंच पर गिर पड़ा। दूल्हे की स्थिति और उसके व्यवहार को देखते हुए दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, बारात मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के करौटी गांव से म्योरपुर आई थी। शादी की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में शुरू हुई थीं और बारातियों का स्वागत भी धूमधाम से किया गया। द्वारपूजा की रस्म किसी तरह पूरी हुई, जिसके बाद जयमाला कार्यक्रम के लिए दूल्हा मंच पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक लड़खड़ाने लगा। पहले उसने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद वह मुंह के बल मंच पर गिर पड़ा। शुरुआत में परिजनों ने इसे थकान या चक्कर आने की सामान्य घटना समझा, लेकिन जब दूल्हा बार-बार गिरने लगा और उसके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आने लगी, तब स्थिति स्पष्ट हो गई कि वह नशे में है। इसके बाद दूल्हे का व्यवहार और अधिक बिगड़ गया। वह मंच पर ही अनाप-शनाप बातें करने लगा और वहां मौजूद लोगों के साथ बदतमीजी करने लगा। दूल्हे की इस हालत को देखकर दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकता, वह भविष्य में परिवार की जिम्मेदारी कैसे निभाएगा। दुल्हन के इस निर्णय का उसके परिवार ने भी पूरा समर्थन किया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे के नशे और गलत व्यवहार के कारण उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने दहेज में दिए गए 3 लाख रुपये नकद और अन्य सामान की वापसी की मांग की। विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और अंततः पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में रातभर पंचायत चली और दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश होती रही। शुरुआत में दूल्हा पक्ष पैसे लौटाने को तैयार नहीं था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के समझाने पर वे मान गए। अंततः यह तय हुआ कि दूल्हा पक्ष 40 दिनों के भीतर 3 लाख रुपये वापस करेगा। इस समझौते का लिखित आश्वासन मिलने के बाद दुल्हन पक्ष शांत हुआ और बिना शादी की रस्में पूरी किए ही बारात को वापस लौटना पड़ा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों के बीच नशे के दुष्प्रभाव को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.