मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news duddhi police arrested five accused along with three cattle they were carrying in the vehicle

Sonbhadra News: दुद्धी पुलिस ने वाहन में लादकर ले जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

दुद्धी पुलिस ने बुधवार तड़के करीब 3:19 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक छोटा हाथी वाहन में क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जाए जा रहे तीन गायों को बरामद किया और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

sonbhadra

5:07 PM, Mar 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी पुलिस ने वाहन में लादकर ले जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.
logo

अभियुक्तों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी पुलिस ने एक वाहन में लादकर ले जा रहे तीन मवेशियों के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 3 बजकर 19 मिनट पर प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल भागीचंद, कांस्टेबल आकाश सरोज के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना से 100 मीटर पहले एक वाहन छोटा हाथी से तीन गाय को क्रूरता पूर्वक लादकर झारखंड ले जा रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तीनों गायों को रस्सियों से अमुक्त कर वाहन जब्त किया गया और स्थानीय थाना पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक अमरेश यादव पुत्र रामनारायण यादव, रावत यादव पुत्र गोपाल यादव, संतोष यादव पुत्र रामविलास यादव, मुनेश्वर यादव पुत्र हरिहर यादव सभी चारो निवासी हुनेकला थाना रंका, जनपद-गढ़वा, झारखंड व विनोद यादव पुत्र रामलखन यादव निवासी करसो थाना चैनपुर पलामू शामिल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.