मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news duddhi s social media influencer pratiksha jaiswal becomes victim of cyber crime bangladeshi fraudster demands 800 dollars

Sonbhadra News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल साइबर अपराध की शिकार, बांग्लादेशी जालसाज ने मांगे 800 डॉलर.

दुद्धी क्षेत्र की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध और डिजिटल रंगदारी का शिकार हो गई हैं। एक बांग्लादेशी साइबर जालसाज ने उनके फेसबुक अकाउंट पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक लगाकर उनकी एक फोटो और एक रील को हटवा दिया। इसके बाद कंटेंट वापस कराने के नाम पर उनसे 800 डॉलर (लगभग 67 हजार रुपये) की मांग की गई।

sonbhadra

10:10 AM, Mar 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल साइबर अपराध की शिकार, बांग्लादेशी जालसाज ने मांगे 800 डॉलर.
logo

मामले को लेकर पीड़ित प्रतीक्षा जायसवाल ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज़ कराई है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक्षा जायसवाल अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध और डिजिटल रंगदारी का शिकार हो गई हैं। एक बांग्लादेशी साइबर जालसाज ने उनके फेसबुक अकाउंट पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक लगाकर उनकी एक फोटो और एक रील को हटवा दिया। इसके बाद कंटेंट वापस कराने के नाम पर उनसे 800 डॉलर (लगभग 67 हजार रुपये) की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा जायसवाल के फेसबुक पर लगभग 3.5 मिलियन (35 लाख) और इंस्टाग्राम पर करीब 2.1 मिलियन (21 लाख) फॉलोअर्स हैं। आरोप है कि 24 फरवरी को आरोपी ने उनकी एक फोटो पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक लगाकर उसे हटवा दिया। इसके बाद 4 मार्च (होली के दिन) दूसरी फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक देकर उनकी एक रील भी हटवा दी गई। कंटेंट हटने के कुछ समय बाद आरोपी ने उनसे संपर्क किया और धमकी दी कि अगर वे 800 डॉलर का भुगतान कर देती हैं तो वह शिकायत वापस ले लेगा और उनका कंटेंट बहाल हो जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह उनके पूरे सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन मौजूदगी को बर्बाद कर देगा।

विज्ञापन

इस घटना से परेशान प्रतीक्षा जायसवाल ने बताया कि फिलहाल उनके अकाउंट का एक्सेस उनके पास है, लेकिन फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक की वजह से उनका मॉनेटाइजेशन टूल बंद हो गया है, जिससे उनकी आय पर भी असर पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोगों और संबंधित प्लेटफॉर्म के सहयोग से जल्द ही उनकी आईडी और मॉनेटाइजेशन दोबारा बहाल हो जाएगा। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है और इसे एक सुनियोजित साइबर हमले और डिजिटल रंगदारी के रूप में देखा जा रहा है। पूरे मामले को लेकर पीड़ित प्रतीक्षा जायसवाल ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज़ कराई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.