मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news due to arrival of three dead bodies together the atmosphere of the village became heart wrenching every eye became moist

Sonbhadra News: एक साथ तीन शव पहुंचने से गांव का माहौल बना हृदयविदारक, हर आंखें हुई नम.

कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में तीन मजदूरों के शव एक साथ पहुंचे, छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में हुई मौत।मृतकों में राजू राम (40), बृजेश (31) और पंकज (25) शामिल, तीनों मजदूरी के लिए करीब तीन महीने पहले प्लांट गए थे। कचनरवा पाण्डु नदी किनारे एक साथ हुआ अंतिम संस्कार।

sonbhadra

4:10 PM, Apr 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: एक साथ तीन शव पहुंचने से गांव का माहौल बना हृदयविदारक, हर आंखें हुई नम.
logo

छत्तीसगढ़ प्लांट हादसे में सोनभद्र के तीन मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में बुधवार सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब करीब 9 बजे तीन अलग-अलग एम्बुलेंसों से एक साथ तीन शव गांव पहुंचे। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और हर आंख नम हो गई।

Img

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में कोन क्षेत्र के तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एम्बुलेंस से उनके शवों को उनके गांव भिजवाया गया। मृतकों में पीपरखाड़ गांव के बरवाहा टोला निवासी राजू राम (40) पुत्र चरित्र राम और बृजेश (31) पुत्र जवाहिर राम शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, केवाल टोला निवासी पंकज (25) पुत्र सुभाष की भी इस हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों करीब तीन माह पहले एक संविदाकार के माध्यम से मजदूरी के लिए वेदांता पावर प्लांट गए थे।

विज्ञापन

Img

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्लांट के यूनिट नंबर-1 में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें इन तीनों के अलावा कई अन्य मजदूरों की भी मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार और गमगीन माहौल देखने को मिला। पूरे गांव के लोग मृतकों के घरों पर जुट गए और शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर एक साथ किया गया। एक साथ तीन अर्थियों को उठते देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.