Sonbhadra News: लगातार बारिश से कच्चे मकान में पड़ी दरारें, परिवार ने छोड़ा घर.
बभनी के बरवाटोला ‘क’ में तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच कच्चे मकान में बड़ी दरारें पड़ गईं। मकान का कुछ हिस्सा ढहने के बाद रामखेलावन ने पत्नी और चार बच्चों समेत घर खाली कर दिया। परिवार ने दूसरे मकान में शरण ली है और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
sonbhadra
5:32 PM, Sep 1, 2026
Share:


लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत और दीवार क्षतिग्रस्त, घर के अंदर भी गहरी दरारें आईं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के बरवाटोला 'क' ग्राम पंचायत में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चे मकान में बड़ी दरारें आ गई हैं। मकान का कुछ हिस्सा ढह गया है, जिसके चलते इसमें रहने वाले परिवार को अपना घर छोड़कर दूसरों के यहां शरण लेनी पड़ी है। जानकारी के अनुसार, रामखेलावन पुत्र रामचंदर के मकान में यह घटना हुई। सोमवार शाम को मकान में एक बड़ी दरार पड़ी और उसका कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। पूरे मकान में दरारें आ गई हैं और वह कभी भी ढह सकता है। एहतियात के तौर पर, रामखेलावन ने अपनी पत्नी और चार बच्चों सहित घर का सारा सामान निकालकर दूसरे मकान में शरण ली है। परिवार इस घटना के बाद से दहशत में है। क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण पशुओं के चारे की व्यवस्था में भी समस्या आ रही है। इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान राम दौलत और क्षेत्रीय लेखपाल कुंदन कुमार को दे दी गई है। रामखेलावन ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि बारिश के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके।



