ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news due to police action two snatchers were arrested android mobile snatched from the woman was recovered

Sonbhadra News: पुलिस की सक्रियता से दो झपटामार गिरफ्तार, महिला से छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद.

चोपन पुलिस ने झपटमारी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक महिला से छीना गया एंड्रॉयड मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद किया है। यह गिरफ्तारी बीते 19 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल के रास्ते ओबरा जाने वाले मार्ग से की गई।

sonbhadra

3:03 PM, Nov 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस की सक्रियता से दो झपटामार गिरफ्तार, महिला से छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल बरामद.
logo

पुलिस को मिली सफलता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन पुलिस ने झपटमारी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक महिला से छीना गया एंड्रॉयड मोटोरोला मोबाइल फोन बरामद किया है। यह गिरफ्तारी 19 नवंबर 2025 को केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल के रास्ते ओबरा जाने वाले मार्ग से की गई। अभियुक्तों की पहचान अरविंद केशरी उर्फ छोटू और सत्यम जायसवाल के रूप में हुई है। उनके खिलाफ थाना चोपन में मु0अ0सं0 359/2025 धारा 304(2), 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त अरविंद केशरी उर्फ छोटू ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को वह अपने साथी सत्यम जायसवाल के साथ मोटरसाइकिल से चोपन आया था। चोपन मंडी के पास पुल के नीचे पैदल जा रही एक महिला से सत्यम ने मोबाइल छीन लिया था, जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि घटना के बाद उन्होंने मोबाइल को छिपाकर रखा था। वे इसे बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरविंद केशरी उर्फ छोटू (पुत्र राम चंद्र केशरी, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष) और सत्यम जायसवाल (पुत्र मनोज जायसवाल, निवासी ग्राम डाभा, थाना शाहगंज, सोनभद्र, हाल पता खैरटिया, थाना ओबरा, सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष) शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राम सिंहासन शर्मा, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.