मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news due to the activeness of pipri police all four minor children who had gone from home were recovered safely and handed over to their families

Sonbhadra News: पिपरी पुलिस की सक्रियता से घर से गए चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द.

पिपरी थाना पुलिस की सक्रियता से घर से लापता हुए चारों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार बच्चे बिना बताए ट्रेन से घूमने के लिए पटना चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने बच्चों को खोज निकाला। आवश्यक पूछताछ के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

sonbhadra

4:39 PM, May 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिपरी पुलिस की सक्रियता से घर से गए चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द.
logo

पिपरी पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किए गए चारों नाबालिग बच्चे,

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र से घर से लापता हुए चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, थाना पिपरी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर-3 निवासी नन्दु पाल ने 10 मई 2026 को थाना पिपरी में सूचना दी थी कि उसका 14 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार पाल अपने दोस्तों रोहित कुमार (12 वर्ष), विवेक हरिजन (14 वर्ष) और अनिकेत राम (16 वर्ष) के साथ 9 मई को बिना बताए घर से कहीं चला गया है। काफी तलाश के बाद भी बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिपरी में मु.अ.सं.-83/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बच्चों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने लगातार सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी माध्यमों का परीक्षण किया। इसी क्रम में मंगलवार को थाना पिपरी पुलिस ने चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे आपस में मित्र हैं और घूमने के उद्देश्य से बिना किसी को बताए ट्रेन से पटना चले गए थे। पुलिस ने बताया कि बच्चों के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। आवश्यक पूछताछ और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते बच्चों की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.