Sonbhadra News: अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार.
बीजपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बैढ़न-सिरसोती रोड स्थित ग्राम सिरसोती के पास आशीष सिंह निवासी सिंगरौली, मध्य प्रदेश को 35 पैकेट देशी शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब की कुल मात्रा 7 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
sonbhadra
4:02 PM, May 12, 2026
Share:


पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पर की गई कार्रवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों तथा अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीना नाथ राम अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बैढ़न-सिरसोती रोड स्थित ग्राम सिरसोती के पास रमाशंकर के मकान के सामने एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद रंग की बोरी से 35 पैकेट “सिरा” ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पैकेट 200 एमएल का था। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 7 लीटर बताई गई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान आशीष सिंह पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह निवासी मुनगहवां थाना बैढ़न जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बीजपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामला जमानती होने के कारण अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद मुचलका भरवाकर रिहा कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीना नाथ राम, कांस्टेबल राहुल गोड़ एवं रिक्रूट कांस्टेबल सुन्द्रम शामिल रहे।
