Sonbhadra News: पुरुष का कंकाल मिलने से क्षेत्र मचा हड़कंप, कंकाल को एकत्र कर डीएनए के लिए भेजा गया.
सोमवार सुबह करीब 11 बजे दुद्धी पुलिस को कोतवाली क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर, सड़क से सौ मीटर अंदर झाड़ियों में संदिग्ध अवशेष पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को तिरपाल में लिपटा हुआ एक नर कंकाल मिला। घटनास्थल पर 10 से 15 मीटर के दायरे में हड्डियां बिखरी हुई थीं।
sonbhadra
9:41 PM, Oct 6, 2025
Share:


जबड़ा, बाल, समेत कई हड्डियां की गई बरामद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
दुद्धी में सोमवार को सड़क किनारे झाड़ियों से एक नर कंकाल बरामद हुआ है। यह कंकाल दुद्धी कोतवाली से करीब दो किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस इस मामले को 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र में मिले एक अज्ञात महिला के शव से जोड़कर देख रही है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दुद्धी पुलिस को कोतवाली क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर, सड़क से सौ मीटर अंदर झाड़ियों में संदिग्ध अवशेष पड़े होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस को तिरपाल में लिपटा हुआ एक नर कंकाल मिला। घटनास्थल पर 10 से 15 मीटर के दायरे में हड्डियां बिखरी हुई थीं। बरामद अवशेषों में जबड़ा, जांघ की हड्डी, बाल और एक लोहे का कड़ा शामिल है। दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बीट चौकीदार की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और कंकाल के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।पुलिस आशंका जता रही है कि यह नर कंकाल 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा तिराहे के पास मिले अज्ञात महिला के शव से संबंधित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मामलों के बीच गहरा संबंध होने की संभावना है। 24 सितंबर को लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
पुलिस ने पहचान के लिए पोस्टर लगाए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखने के बाद पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। पुलिस इस हत्याकांड का तार गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़ा होने की संभावना पर भी जांच कर रही है। मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।



