ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news due to the promptness of bijpur police a youth who was a victim of cyber fraud got relief rs 4450 returned to his account

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, 4450 रुपये खाते में लौटे.

बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो गांव निवासी कमलेश के खाते से एक साइबर ठग ने स्कैनर लिंक भेजकर 4450 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित द्वारा 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद बीजपुर पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हुई। NCRP पोर्टल पर शिकायत की जांच कर धनराशि को होल्ड कराया गया और MRM पोर्टल के माध्यम से बैंक को रिफंड अनुरोध भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गईं।

sonbhadra

5:19 PM, Jun 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, 4450 रुपये खाते में लौटे.
logo

साइबर ठगी के शिकार युवक को 4450 रुपये की राशि वापस दिलाने पर बीजपुर पुलिस के साथ पीड़ित।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने की दिशा में बीजपुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक की 4450 रुपये की धनराशि पुलिस की सक्रियता से उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई। जानकारी के अनुसार, बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झीलो निवासी कमलेश पुत्र कृष्णा माधव के मोबाइल पर अज्ञात साइबर ठग द्वारा एक स्कैनर लिंक भेजा गया था। लिंक के माध्यम से ठग ने उनके खाते से 4450 रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होते ही कमलेश ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बीजपुर थाना की साइबर टीम सक्रिय हुई। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच की। त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक को रिफंड के लिए अनुरोध भेजा गया। बैंक द्वारा प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद पूरी 4450 रुपये की राशि पीड़ित के मूल खाते में वापस कर दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर कमलेश ने बीजपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और प्रयासों के कारण उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण तथा महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीजपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें अथवा निकटतम थाने से संपर्क करें।ऑनलाइन शिकायत के लिए नागरिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.