ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news due to the promptness of duddhi cyber team rs 7 500 returned from the fraudster smile returned on the face of the victim

Sonbhadra News: दुद्धी साइबर टीम की तत्परता से ठगी के 7,500 रुपये वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान.

दुद्धी साइबर हेल्प डेस्क टीम ने UPI फ्रॉड के शिकार पीड़ित के 7,500 रुपये वापस करा दिए। कस्बा दुद्धी निवासी अमित चौरसिया के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने रकम ट्रांसफर कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने रकम होल्ड कराकर बैंक से पत्राचार किया और पूरी धनराशि खाते में वापस करा दी।

sonbhadra

3:26 PM, Oct 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी साइबर टीम की तत्परता से ठगी के 7,500 रुपये वापस, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान.
logo

दुद्धी पुलिस की साइबर टीम ने 7,500 रुपये की ठगी की रकम वापस कराई, पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों के साथ जताया आभार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित की 7,500 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम की सराहना की। पुलिस के अनुसार, दुद्धी कस्बा निवासी अमित चौरसिया पुत्र विनोद चौरसिया के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से 7,500 रुपये की धनराशि फ्रॉड कर ली थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही दुद्धी थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क टीम सक्रिय हो गई। टीम ने मामले से संबंधित आवश्यक साक्ष्य जुटाए और लेनदेन की जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फ्रॉड की गई 7,500 रुपये की धनराशि को होल्ड कराया गया। इसके बाद साइबर टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से पत्राचार किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद होल्ड कराई गई पूरी धनराशि को पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित अमित चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, थाना प्रभारी और साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार जताया। पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़ित को बिना देरी किए 1930 पर कॉल करनी चाहिए, ताकि ठगी की रकम को संबंधित बैंकिंग चैनल में समय रहते होल्ड कराया जा सके। साइबर अपराध की शिकायत cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी दर्ज की जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील विवरण साझा न करें। इस कार्रवाई में थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल मन्तोष और महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.