Sonbhadra News: दुद्धी पुलिस की तत्परता से भटकी नाबालिग बालिका परिजनों से मिली.
दुद्धी क्षेत्र में भटक कर पहुंची लगभग 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महिला थाना दुद्धी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस को 5 मार्च को सूचना मिली थी कि एक बालिका दुद्धी क्षेत्र में भटक रही है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।
sonbhadra
8:13 PM, Mar 7, 2026
Share:


बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी क्षेत्र में भटक कर पहुंची एक नाबालिग बालिका को महिला थाना दुद्धी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया। जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 17 वर्षीय एक बालिका दुद्धी क्षेत्र में भटक रही है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। सूचना पर महिला थाना दुद्धी की टीम मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाना लाई। प्रारंभिक पूछताछ में बालिका स्पष्ट रूप से अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी, लेकिन धैर्यपूर्वक बातचीत करने पर उसने अपना नाम रागिनी सिंह बताया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित थाना सरई (जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश) से संपर्क स्थापित कर बालिका के परिजनों को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने आवश्यक सत्यापन के बाद शनिवार 7 मार्च को बालिका रागिनी सिंह को उसके भाई प्रदुमनाथ सिंह व लाला सिंह के सुपुर्द कर दिया। बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने सोनभद्र पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
