ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news durga puja and ramlila committee formed in ghaghra ramlila will be staged from october 10

Sonbhadra News: घघरा में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति गठित, 10 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन.

घघरा गांव में दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति का गठन किया गया, जिसमें संतोष कुमार को अध्यक्ष चुना गया। लालमन सिंह खरवार को उपाध्यक्ष/संयोजक और राजेंद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तय हुआ कि 10 अक्टूबर से रामलीला का मंचन और 17 अक्टूबर से कलश यात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमा स्थापना होगी।

sonbhadra

3:09 PM, Sep 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: घघरा में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति गठित, 10 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन.
logo

घघरा गांव में दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र के घघरा गांव में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति का गठन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तय हुआ कि 10 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 17 अक्टूबर से कलश यात्रा निकाली जाएगी और दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति घघरा की बैठक नील कंठेश्वर महादेव मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण ने की। इसका संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीत सिंह खरवार ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चुने गए। लालमन सिंह खरवार को उपाध्यक्ष/संयोजक बनाया गया। राजेंद्र प्रसाद (बीडीसी प्रतिनिधि) कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार दुबे, श्यामज्ञान, विश्वनाथ, श्याम बिहारी, अविनाश कुमार, भोला प्रसाद और श्यामसुंदर समेत सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित रही। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से ही शुरू होगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.