ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news durga puja and ramlila committee formed in sahagora bhole shukla becomes president

Sonbhadra News: सहगोड़ा में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति का गठन, भोले शुक्ला बने अध्यक्ष.

बभनी के घघरी ग्राम पंचायत स्थित सहगोड़ा (ढेकी टोला) में नव युवक दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भोले शुक्ला को अध्यक्ष, रमाशंकर तिवारी को उपाध्यक्ष और उदय कुमार को नव युवक अध्यक्ष चुना गया। 11 अक्टूबर को कलश यात्रा व प्रतिमा स्थापना, 19 कन्या पूजन-भंडारा और 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन होगा, साथ ही रामलीला का मंचन किया जाएगा।

sonbhadra

6:33 PM, Sep 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: सहगोड़ा में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति का गठन, भोले शुक्ला बने अध्यक्ष.
logo

सहगोड़ा में दुर्गा पूजा और रामलीला आयोजन को लेकर बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत घघरी के सहगोड़ा (ढ़ेकी टोला)शिव मन्दिर परिसर में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति का गठन किया गया। गठन के पश्चात कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा की गई। घघरी ग्राम पंचायत के सहगोड़ा में नव युवक दुर्गा पूजा और रामलीला समिति , सहगोड़ा (ढे़की टोला) का गठन शुक्रवार को आयोजित बैठक में गठन किया गया। इस बैठक में अध्यक्ष भोले शुक्ला, उपाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, नव युवक अध्यक्ष उदय कुमार, कोषाध्यक्ष मोहर सिंह, महामंत्री दशरथ सर्व सम्मति से चयन किया गया। बैठक में तय किया गया कि 11 अक्टूबर कलश यात्रा, कलश पूजन, प्रतिमा स्थापना ,19 कन्या पूजन और विशाल भण्डारा, 21 अक्टूबर प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा साथ साथ रामलीला का मंचन किया जायेगा। सभी कार्यक्रम सहगोड़ा के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समिति के सहयोगी महिपाल, सीताराम तिवारी, रामनरायण, विजय गोड़, विजय देवांगन, मान सिंह गोड़, राजेश कुमार, विमलेश आदि लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.