ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news durga puja festival concludes at shakti daiyai temple devotees gathered in bhandara

Sonbhadra News: शक्ति दाईं मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु.

बभनी ब्लॉक स्थित कन्हैयाडाड़ चपकी के शक्ति दाईं मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। हवन-पूजन और विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिनों तक चले महोत्सव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, आयोजन में समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

sonbhadra

2:07 PM, Oct 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: शक्ति दाईं मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु.
logo

कन्हैयाडाड़ चपकी स्थित शक्ति दाईं मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के कन्हैयाडाड़ चपकी स्थित शक्ति दाईं मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को हवन-पूजन, विसर्जन और विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे नवरात्र श्रद्धालु भक्तिभाव से मां की सेवा और आराधना में जुटे रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को विधिवत हवन-पूजन के बाद भण्डरा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रबंधक महेंद्र शर्मा, रविन्द्र सिंह, सतीश जायसवाल (भोलू), अनिल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, वृंदावन जायसवाल (प्रधान प्रतिनिधि), विशाल जायसवाल, श्यामकार्तिक यादव, आनंद सिंह, दीपांशु सेठ और शुभम यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.