ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news durga puja pandal demolished due to collision with unknown vehicle in robertsganj created panic

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्गा पूजा पंडाल ध्वस्त, मचा हड़कंप.

रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर चौक स्थित पूरब मोहाल में शुक्रवार की भोर अज्ञात वाहन की टक्कर से नवदुर्गा महोत्सव का दुर्गा पूजा पंडाल ढह गया। घटना के बाद पूजा समिति और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, समिति के सदस्यों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। पूजा समिति ने फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

sonbhadra

1:04 PM, Oct 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्गा पूजा पंडाल ध्वस्त, मचा हड़कंप.
logo

शीतला मंदिर चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नवदुर्गा पूजा पंडाल का ढांचा गिरा, घटना के बाद समिति में आक्रोश बढ़ा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

सोनभद्र जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित शीतला मंदिर चौक पर शुक्रवार की भोर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नवदुर्गा महोत्सव का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। समिति ने फरार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, शीतला मंदिर चौक के पास नवदुर्गा महोत्सव के तहत दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया गया था। शुक्रवार की भोर में एक अज्ञात वाहन ने पंडाल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पंडाल का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

यातायात व्यवस्था पर उठाए सवाल-:

विज्ञापन

पूजा समिति के सक्रिय सदस्य देवाशीष सराफ ने घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर पूजा पंडाल स्थापित होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। ऐसे में भारी ट्रिपर ट्रक को उस मार्ग से गुजरने की अनुमति कैसे मिली? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय शीतला मंदिर चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इस घटना ने त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर जुटे पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग घटना की जानकारी मिलते ही पूजा समिति के अध्यक्ष आयुष वर्मा, कोषाध्यक्ष नीतेश केशरी, सदस्य देवाशीष सराफ, सत्यम सर्राफ, रिशु केसरी, विजय अग्रहरि, महेश गिरी, नीलाप सवारिया और सुनील केसरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु मौके पर जुट गए। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

चालक की पहचान और कार्रवाई की मांग-:

पूजा समिति का कहना है कि त्योहार के दौरान पूजा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। समिति ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.