Sonbhadra News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश.
सोनभद्र जनपद के तहसील दुद्धी में शनिवार को आयोजित "सम्पूर्ण समाधान दिवस" में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
sonbhadra
7:18 PM, Apr 4, 2026
Share:


लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी, जनता से समस्याएं सीधे रखने की अपील।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के तहसील दुद्धी में शनिवार को आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। समाधान दिवस में भूमि संबंधी मामलों की संख्या अधिक देखने को मिली। इस पर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और शिकायतों का मौके पर ही समाधान निकालने का प्रयास करें। इसके अलावा अन्य शिकायतों जैसे पेंशन, राशन, आवास, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित मामलों पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसीलों में भी संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जन समस्याओं की सुनवाई की गई तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को समाधान दिवस जैसे मंचों पर प्रस्तुत करें, जिससे उनका शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।



